Mehandi Laga Ke Rakhna 3 Movie | Mehandi Laga Ke Rakhna 3 Movie Cast

0

खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ बॉक्स ऑफिस पर हुई रिलीज (Khesari Lal Yadav ‘mehandi laga ke rakhna 3’ released at the box office):- खेसारी लाल की भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है। भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ की फ्रेंचाइजी फिल्म है,जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ नई भोजपुरी ऐक्ट्रेस सहर अफशा दिखाई देने वाली हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’ के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। फिल्म की लीड अभिनेत्री सहर आफसा हैं, मगर आम्रपाली की एंट्री ने फिल्म के आकर्षण को और बढ़ाया है. आम्रपाली दुबे, खेसारी लाल यादव के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं.

Khesari Lal Yadav ‘mehandi laga ke rakhna 3’ released at the box office

Khesari Lal Yadav 'mehandi laga ke rakhna 3' released at the box office

यशी फिल्म्स, अभय सिन्हा और इज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेंमेंट बैनर तले बन रही ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव और सहर आफसा के अलावा एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आएंगी. तो एक गाने में यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का भी दमदार एपीयरेंस होगा.

Khesari Lal Yadav 'mehandi laga ke rakhna 3' released at the box office

 

‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के ट्रेलर की शुरूआत खेसारीलाल यादव की बेरोजगारी और निठल्‍लेपन से होती है. जो क्‍लाइमेक्‍स तक पहुंच कर दिलचस्‍प हो जाती है. इसी बीच उनको फिल्‍म की लीड अदाकारा सहर आफसा से प्रेम होता है, फिर आता है ट्विस्‍ट. इस फिल्‍म में ऋतु सिंह से उनकी सगाई हो जाती है. फिल्‍म की फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट में भी ऋतु सिंह थी.

Khesari Lal Yadav 'mehandi laga ke rakhna 3' released at the box office

फिल्म में श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी मुख्य भूमिका में है

Read More:- सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार अपनी आगामी फिल्म शेरशाह में दिखेंगे

Read More:- Latest Bhojpuriya Super Hit Movies “Jaal” Release Date 2020

POPULAR POST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =